वेद प्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व क्षेत्राधिकारीकसया पीयुषकांत राय के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल जेपी पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह दारोगा विनोद कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ दुर्गापूजा त्यौहार के मद्देनजर नगर भ्रमण पर थे कि मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि नगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक युवक स्मैक बेंच रहा है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बिनोद कुमार सिंह ने मय फोर्स मौके पर पहुंच गए जहां पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा।पुलिस ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। जमा तलाशी के दौरान उसके पास से कागज के पुड़िया में आठ सौ अस्सी मिली ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुछ ताछ करने पर वह अपना नाम सोनू बरनवाल वार्ड नंबर 19 उप नगर हाटा बताया।पुलिस ने स्मैक कारोबारी के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…