News Addaa WhatsApp Group

हाटा: 90 लोगो मे लगी कोविड-19 की डोज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 8, 2021  |  6:37 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 90 लोगो मे लगी कोविड-19 की डोज

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए सावधानी और सुरक्षा के साथ कोविड टीकाकरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। 120 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से रखा था। जिसमें 90 लोगो का ही लगा टिका
जिसमें 48 को दूसरा डोज तो 42 को प्रथम डोज लगा ।टीकाकरण कक्ष के गेट को गुब्बारों से सजाने के साथ ही जागरूकता अभियान के पोस्टर भी लगाए गए थे। दूसरा डोज का टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य कर्मी व पुलिसकर्मियों ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी जनपद में प्रवेश करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करते थे तथा खांसी बुखार आदि के मरीजो के सम्पर्क में रहते थे। सभी ने कहा की टीकाकरण को लेकर उत्साहित थे और आज अपनी बारी आने पर हम सभी बिना किसी डर भय के हम लोंगो ने प्रथम डोज के बाद दूसरे डोज का टीका लगवाया और इसका कोई साइड इफेक्ट नही है।टीका सभी को लगवाना चाहिये इससे डरने की जरूरत नही इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नही है।
दूसरे डोज का टीका लगवाने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हाटा जयप्रकाश पाठक ने कहा कि टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने ने कहा कि टीके से कोई परेशानी नहीं हुई।
लोगों की जांच व वैक्सीन की सुरक्षा में कोतवाली पुलिस टीम मुस्तैद रही।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एल बी यादव,डॉ वी प्रसाद,डॉ. निधि उपाध्याय,डॉ विनीता कुशवाहा,डॉ विजयलक्ष्मी,श्रीप्रकाश मिश्र,त्रिशूल धर चतुर्वेदी,जयप्रकाश गुप्ता,सत्य प्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,जिया वर्मा,प्रिया सिंह,विश्वम्भर प्रसाद,रचना चौधरी,सीमा तिवारी,धर्मेंद्र गौड़,अमित श्रीवास्तव,गीता,कामिनी विश्वकर्मा,प्रगति श्रीवास्तव, संघ्या,पूनम वर्मा,नेहा गुप्ता,नीलम तेजप्रताप सिंह,इंद्रवती,सुमन,किरण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking