News Addaa WhatsApp Group

04 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2021  |  7:18 AM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
04 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम को बच्चे पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में कुछ बदलाव आयेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचायेगा। कारोबार में दोस्त मददगार साबित होंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बाहर का खाने से बचें।

मिथुन राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। शाम का समय दोस्तों या भाईयों के साथ बीतेगा।

कर्क राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।

सिंह राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहें है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें। बाहर का खाना अवॉयड करें।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे।

तुला राशि
आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के ठेकेदार के लिए दिन धन लाभ देने वाला है। छोटे उद्योग कर रहे लोगो को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। पिता का सहयोग आपको करीयर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। दोस्त के साथ व्यवसाय करने का प्लान तौयार करेंगे।

वृश्चिक राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको पैतृक जायदाद से लाभ मिलेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

धनु राशि
आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के विवाहित पुरूष जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन फायदा देने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान- सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा।

मकर राशि
पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। पड़ोसियों से रिश्तें और मधुर बनेंगे। सेहत के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ज्वेलरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगाने से शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे।

कुंभ राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, जिसे आप आसानी से सुलझा पाएंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात लोगों के सामने रखेंगे, लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। आप घर के सजावट का सामान लेने मार्केट जायेंगे। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा बिल्कुल भी न करें। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking