News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 18, 2026  |  6:41 PM

267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहाँपुर के माध्यम से गन्ना किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आये अधिकारियों ने अधिक उपज प्राप्त करने के लिए मृदा परीक्षण कराने के उपरांत अच्छे किस्म के गन्ना की वैज्ञानिक विधि से बुवाई करने की सलाह दी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पेड़ी प्रबंधन एवं गन्ने में लगने वाले रोग से बचाव सहित तमाम जानकारियां दी गई। त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक इन्द्र कुमार शर्मा ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को दिये जा रहे अनुदान एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अपर महाप्रबंधक गन्ना संजय कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण का संचालन एवं गन्ना विकास से सम्बन्धित चीनी मिल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान संयुक्त निदेशक सेवरही सुभाष सिंह , डॉ. विनय मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध परिषद सेवरही, राजेन्द्र प्रसाद ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला पी०, हरिमोहन यादव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला के०, देवेन्द्र पाण्डेय सचिव रामकोला के०, चीनी मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राजकीय/चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक, समिति के समस्त स्टाफ एवं सैकड़ों किसानों की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking