कसया। गुरुवार को थाना कसया पुलिस टीम ने मारपीट आदि के मुकदमें में वांछित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध व वाछिंत वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 647/2024 धारा 115(2),352,351(3),333,110,192(2),118(2) बीएनएस में वाछिंत 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिरसिया खोहिया निवासीगण नरसिंह पुत्र द्वारिका सिह निवासी सिरसिया खोहिया व उग्रसेन सिंह उर्फ सेना पुत्र द्वारिका सिंह व उदय प्रताप सिंह पुत्र द्वारिका सिंह और विवेक सिंह पुत्र नरसिंह व पुरुषोत्तम सिंह पुत्र नरसिंह और विष्णु उर्फ विक्की सिंह पुत्र छैबर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी, एसआई गौरव कुमार शुक्ल (चौकी प्रभारी कुशीनगर), एसआई सत्यप्रकाश तिवारी, प्रउ0नि0 विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कांस्टेबल संजय गुप्ता,कृष्ण कुमार सिंह, मयंक दुबे, अजय कुमार शामिल रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…