कप्तानगंज/कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 09 जून को तीन विधानसभाओं में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भाजपा के सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शकुंतला मैरेज हॉल कप्तानगंज में सुबह 10 बजे रामकोला विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इसी तरह दोपहर 12 बजे नेबुआ नौरंगिया ब्लाक सभागार में खड्डा विधानसभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि देवरिया कसया सहकारी बैंक अध्यक्ष लल्लन मिश्र और ॐ शांई लान पडरौना में अपराह्न 03 बजे पडरौना विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जिला प्रभारी रमेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…