News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री मोदी का नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित- राधामोहन दास अग्रवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2023  |  9:36 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री मोदी का नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित- राधामोहन दास अग्रवाल

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के क्रम में गुरुवार को विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र भाजपा के जनप्रतिनिधि और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का अवलोकन किया गया।

राज्य सभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। यह देश का स्वर्णिम काल है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि इस जगह पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज और कृषि विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो जाएगा। कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण से कुशीनगर में पर्यटन और रोजगार अपार संभावनाएं बढ़ गई है तो वहीं कुशीनगर जिले में एक कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्माण से कृषि क्षेत्र में विकास के लिए एक बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मददगार साबित होगा। और यहां के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि गरीबों को ध्यान में रखकर पक्का मकान दिया गया है। आज गरीब भी पक्के मकान में सोता है। कभी भी किसी माता बहन का पेट खराब हो जाता था तो काफी परेशान हो जाती थीं लेकिन अब हर घर एवं हर जगह शौचालय बनवाकर यह समस्या खत्म कर दी गई है। सभी माताओं बहनो को धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त में गैस सिलेंडर व कनेक्शन दिया गया। अब पाइप लाइन से गैस आपूर्ति की व्यवस्था होने जा रही है। गरीबों को मुफ्त में राशन देकर सरकार ने कोरोना जैसी महामारी में भी लोगों को भूखमरी का शिकार नहीं होने दिया। राशन पाकर गरीब खुश हैं। किसान सम्मान निधि पाकर किसान खुश हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को शुद्ध पेयजल मिलने वाला है। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि गरीबों और वंचितों को न्याय और सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश के साथ साथ कुशीनगर में कई सुधार हो रहे हैं, यह एक संवेदनशील सरकार की निशानी है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द और कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और विकास कार्यों की सराहना किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, अमित पांडेय, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, विजय कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, बलिराम यादव, बाबू नन्दन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,रामायन कुशवाहा, विनोद गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रामदेव कुशवाहा सहित सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking