News Addaa WhatsApp Group link Banner

10 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Jul 10, 2020 | 2:31 AM
1147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

10 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ
News Addaa WhatsApp Group Link

मेष राशि

आज की हॉट खबर- कसया: 16 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों को करियर से सम्बंधित कोई बड़ी सफलता मिलाने के योग बने हुये है। पहले की गयी मेहनत का अब लाभ मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी दोस्त की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है।

वृष राशि

दिन फेबरेबल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही आपकी पदोन्नति भी होग।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मिथुन राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सीनियर से बात करते समय संयम रखना चाहिए। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीजें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए किसी से सलाह लेंगे।

कन्या राशि

आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिये कॉल आ सकता है। अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आप कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये आज थोड़ी सी मेहनत करनी चाहिए।

कुंभ राशि

आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नयी-नयी चीजें सीखने को मिलेगा ।हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। घर पर नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस अगर आज अपने घर पर शादी की बात करें तो बात बन सकती है।

मीन राशि

आपको जीवन में कुछ खास मौके मिलेंगे। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको किसी काम में आपकी मदद कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में और मजबूती आयेगी। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम अच्छा रहेगा।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

सर्दियों में सबसे मुश्किल काम क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020