News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 21, 2026  |  7:30 PM

449 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया गया। इसके बाद एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
‎ज्ञापन में लेखपाल अभिषेक पासवान का निलंबन वापस लेने की मांग प्रमुख रही। साथ ही विभिन्न तहसीलों में लेखपालों के खिलाफ हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद करने की बात उठाई गई। लेखपालों ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शासनादेश के अनुरूप केवल ऑपरेटर एप व खतौनी संबंधी कार्य ही कराए जाने की मांग रखी।
‎इसके अलावा सार्वजनिक अवकाश व रविवार को आपदा संबंधी कार्य छोड़ अन्य कार्य के लिए दबाव न बनाने की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।
‎इस दौरान मंत्री शिवकुमार, अच्छेलाल, अविनाश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, कमरुज्जमा अंसारी, अशोक वर्मा, शैलेश मिश्रा, जयन्त गुप्ता, नितिन कुमार, आशीष सिंह, मधुमेंद्र सिंह व आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking