News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2026  |  7:06 PM

265 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत और नेपाल के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार (बगहा, बिहार) ने की। अतिथि के रूप में कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुनील प्रजापति एवं नगर पंचायत छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बैठक में नेपाल के त्रिवेणी से आए वरिष्ठ पत्रकार आरपी उपाध्याय ने कहा कि संघ के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे सीमावर्ती इलाकों की जमीनी हकीकत को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार ने संगठन के आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में यूपी, बिहार और नेपाल में संयुक्त रूप से पौधारोपण अभियान और निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने की योजना साझा की। बैठक में दोनों देशों के पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और “रोटी-बेटी” का मजबूत संबंध है, जिसे और सुदृढ़ बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध को बनाए रखने और सीमावर्ती समस्याओं को उजागर करने में वे निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मानवेंद्र पाण्डेय, रविश मिश्र, अर्जुन जायसवाल, आयोजक संजय पाण्डेय, नत्थू शर्मा, जेपी वर्मा, उमेश वी.के. आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking