News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2026  |  8:27 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम कराने की कवायद में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर भेडिहारी गांव निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र महाजन सिंह मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर सड़क से महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र से बाइक से घर लौट रहे थे कि खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप खड्डा से झुलनीपुर की ओर घर जा रहे नितेश पुत्र बीरेंद्र पाल उम्र 30 वर्ष निवासी अमरा झुलनीपुर थाना निचलौल की बाइक से आमने- सामने जोरदार भिडंत हो गई और दोनों सड़क पर गिर गये। गम्भीरावस्था में दोनों लोगों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने योगेंद्र सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है।

सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस छानबीन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों सहित गांव में हाहाकार मचा हुआ है। परिजन दहाड़े मारकर बिलाप कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking