News Addaa WhatsApp Group

10 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2021  |  8:27 AM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे। काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है । स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

वृष राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी काम करने की सोच रहे है, वो समय पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हे अपने साथी पर भरोसा बनाये रखने की जरूरत है। आज किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, और आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

मिथुन राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का का मौका मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलायें पर काम का बोझ कम रहेगा और वह आज अपने उपर ज्यादा ध्यान देंगी। बच्चे आज माता की घर के कामों में मदद करेंगें, और माता भी उनके मन पसंद का खाना बनायेंगी।

कर्क राशि
आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आज आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है । आज आप पुरानी जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें, और इससे आपको चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के लोग को अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। घर का महौल अनुकूल रहेगा, ऑफिस के काम का वर्कलोड भी कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

कन्या राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह-सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

तुला राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की संभावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आप अपनी ख़ुशी दोगुनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उनका रुका हा पैसा वापस मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें।

धनु राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट के ले आज का दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे, साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा । अगर आप साझेदारी से काम कर रहे हैं तो पार्टनर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा । इस राशि के बच्चों को आज पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें ,रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे है उन्हे आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है साथी से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा । आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी । छात्रो का आज थोड़ा ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है या पढ़ा हुआ भूल सकते है, इसलिए अपना ध्यान भटकाने से बचें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking