News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 17, 2026  |  8:38 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर।
शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक दंगल का भव्य आयोजन सेवरही विकास खण्ड की ग्रामसभा नैनुपहरु में सोमवार को अभिप्रियम ग्रुप के तत्वावधान में किया गया। इस विराट दंगल प्रतियोगिता में देश-विदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
दोपहर से सांयकाल तक चले दंगल में अमेरिका से आए पहलवान फेडरेला को हाथरस के केसरी पहलवान रामेश्वर यादव ने चित कर 2 लाख 51 हजार रुपये का घोषित इनाम अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान कौशांबी निवासी रामकिशुन तिवारी ने मथुरा के मोगे पहलवान को परास्त कर 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं कजाकिस्तान के पहलवान नुरिस्ता ने कानपुर के रवि पहलवान को पटखनी देकर 1 लाख 51 हजार रुपये का इनाम हासिल किया। इसके अतिरिक्त हाथरस के मोहन और पंजाब के चकोर को हराकर विजेता पहलवान ने 1 लाख 41 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
अन्य मुकाबलों में प्रयागराज के चिंता पहलवान व हाथरस के बबलू, गाजीपुर के रितेश व हरियाणा के दीपक आहला के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। महिला वर्ग में दिल्ली की बवीता और हरियाणा के सोनीपत की सबीता का मुकाबला भी बराबरी पर रहा। हालांकि बवीता ने मथुरा के पुरुष पहलवान लालबहादुर को चित कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
विराट दंगल प्रतियोगिता के आयोजक समाजसेवी अभिप्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा व अंकुश मिश्रा ने प्रतियोगिता में पधारे सम्मानित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा रहे, जिन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अयोध्या के बाबा बजरंगी व संदीप राणा (जालौन) ने किया। इस अवसर पर बिहार निवासी पहलवान बड़कू तिवारी, भाजपा कुशीनगर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, डिबनी चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्रा, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर संदीप मिश्रा, केडी कुशवाहा, भाजपा नेता संजय गुप्ता, सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बिरेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनुज राय, गोलू द्विवेदी, संजीत राय, अतुल राय, मंटु राय, दीपक राय, अजय सिंह, संदीप यादव तथा पत्रकारों में गोविंद मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, अशोक तिवारी, अशोक मिश्रा वत्स, अनिल पाण्डेय, सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, पारस नाथ पाण्डेय, रजनीश राय, अशोक द्विवेदी, राजेश यादव, अभय पाण्डेय, राम मिश्रा, अजीत मिश्रा, वैभव तिवारी, दिपू पाण्डेय, शक्ति कुमार, शत्रुघ्न यादव समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विराट दंगल ने न केवल ग्रामीण खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी, बल्कि भारतीय कुश्ती परंपरा की गरिमा और रोमांच को भी एक बार फिर जीवंत कर दिया।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking