News Addaa WhatsApp Group

11 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2020  |  8:47 AM

787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति से कर्ज लेना चाहें तो बेहतर होगा अवॉयड करें। क्‍योंक‍ि आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज बहुत व्यस्त रहेंगे। लेक‍िन ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:

म‍िथुन राश‍ि के जातक आज फिजूल खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आज सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रत‍ि रुच‍ि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुच‍ि बढ़ेगी।

कर्क:

कर्क राश‍ि वालों के ल‍िए आज का द‍िन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का योग है।

सिंह:

स‍िंह राश‍ि वालों के ल‍िए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आयेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या:

कन्‍या राश‍ि वालों के जातकों में आज निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेक‍िन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है।

तुला:

तुला राश‍ि के जातकों के ल‍िए रव‍िवार का दिन शुभकारक है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। चतुर्थ माता भाव में बृहस्पति मकर राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में न‍िवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राश‍ि के जातकों का मन आज अशांत एवं परेशान रहेगा। आज व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। लेक‍िन सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंब‍ित हैं तो उसमें सफलता पाने के ल‍िए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

धनु:

धनु राश‍ि के जातकों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुच‍ि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर:

मकर राश‍ि वालों के ल‍िए आज का द‍िन शुभ है। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेक‍िन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में न‍िवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:
कुंभ राश‍ि के जातकों का आज का दिन बुद्धि-व‍िवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

मीन:

आज सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आज दशम भाव में धनुः राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंध‍ित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking