कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कस गया है।
थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार, 21 सितंबर 2026 को मु0अ0सं0 194/2026 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पासवान निवासी बरवाराजा पाकड़, विकास पासवान निवासी बरवाराजा पाकड़, अजय निषाद निवासी बभनौली तथा रंजन खरवार निवासी बभनौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कृषि फार्म सेवरही के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में घायल नीरज पटेल ने पुलिस को आरोपियों के नाम बताए थे। इसी बात को लेकर आरोपियों और नीरज पटेल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को बनरहा चौराहे के पास इसी पुरानी रंजिश को लेकर नीरज पटेल और रोहित खरवार से आरोपियों का विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इसके बाद विवाद ने और गंभीर रूप ले लिया।
बताया गया कि इसी पुरानी रंजिश और मारपीट को लेकर 18 सितंबर 2026 को डॉ. ए.के. राव इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, सपही टड़वा के सामने आरोपियों ने नीरज पटेल और रोहित खरवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रोहित खरवार की मौत हो गई, जबकि नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को तुर्कपट्टी पुलिस ने चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपियों की हुई गिरफ्तारी में
सोनू पासवान पुत्र हरिकेश पासवान, निवासी बरवाराजा पाकड़, थाना तुर्कपट्टी,विकास पासवान पुत्र जियन, निवासी बरवाराजा पाकड़, थाना तुर्कपट्टी,अजय निषाद पुत्र उमेश निषाद, निवासी बभनौली, थाना सेवरही,रंजन खरवार पुत्र मुंजेश खरवार, निवासी बभनौली, थाना सेवरही। का नाम है। उक्त आरोपियों पर थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 194/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है।
यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तारी में अहम भूमिका कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक देवब्रत यादव, उपनिरीक्षक शशांक राय, कांस्टेबल सर्वेश कुमार, आलोक कुमार, उमाशंकर यादव, रितेश यादव, महिला कांस्टेबल दिव्यांशी सिंह, अंजू वर्मा तथा चालक कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार शामिल रहे।
एक पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और आलाकत्ल चाकू की बरामदगी को हत्याकांड के खुलासे की दिशा में अहम कड़ी माना जा रहा है।
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…