News Addaa WhatsApp Group

12 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2021  |  8:24 AM

726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
मेष राशि वाले आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे करेंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना निवेश आज आपके बहुत काम सकता है। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे ।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन आज खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयो मिलेगा। स्टूडेंट्स को कुछ सीखने के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाझ मे मान- सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक –ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के पुराने कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उनका मनपसंद वयंजन बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। कोई भी फैसला सोच –समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको नुकसान हो सकता है, इस्लिए ऐसा करने से बचें। घर पर समय दें, पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चें भाई बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान बनेगा। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों का ध्यान आज ऑफिस के कामों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के मन में आज नए –नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों के गंभीर मुददे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरिन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेग।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बड़े–बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस के किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों का रुझान आज अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान –सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर राशि
मकर राशि वाले वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेा।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। पूरा दिन इंज्वायमेंट से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस वालो बॉस आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking