News Addaa WhatsApp Group Join करें

‘12 साल बेमिसाल’: कुशीनगर में गूंजा मोदी सरकार की उपलब्धियों का संकल्प, दारा सिंह चौहान ने गिनाईं जनकल्याण की उपलब्धियां

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 15, 2026  |  6:46 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
‘12 साल बेमिसाल’: कुशीनगर में गूंजा मोदी सरकार की उपलब्धियों का संकल्प, दारा सिंह चौहान ने गिनाईं जनकल्याण की उपलब्धियां WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध जन गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री एवं जनपद कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि देश के बुद्धिजीवी वर्ग ने सकारात्मक संवाद और जनजागरण के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने तथा देश को एक स्थिर और सशक्त नेतृत्व देने में अहम भूमिका निभाई है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लगातार 12 वर्षों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, जनविश्वास और सेवा भाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की रही है और इसी संकल्प के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना ने करोड़ों गरीब परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। पहले जहां सामान्य व्यक्ति के लिए बैंक खाता खुलवाना कठिन था, वहीं आज शून्य बैलेंस पर खाते खुल रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं की धनराशि सीधे किसानों और पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही है।
दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की सबसे बड़ी चिंता—स्वास्थ्य सुरक्षा—को समझते हुए आयुष्मान भारत योजना लागू की। आज जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे गरीबों को इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि अब गरीब व्यक्ति आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच की बात करता है, जो इस योजना की सफलता का प्रमाण है।
उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सौभाग्य योजना से गांव-गांव बिजली पहुंची, उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्का घर मिला तथा स्वच्छ भारत मिशन ने सम्मानजनक जीवन की नई राह खोली है। इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन व्यवस्था ने विकास कार्यों को नई गति दी है और जनकल्याण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर तथा विश्व पटल पर प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश, मोहन वर्मा, पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन एवं जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking