हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले के बाद कुशीनगर जिले के हाटा नगर निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ मुकुल के लापता होने की खबर से परिवार में बेचैनी बढ़ गई है। नगर पालिका के गोपालपुर वार्ड निवासी अमित के बारे में जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।
मंगलवार को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर कोई परिवार का हाल जानने और अमित की सलामती की दुआ करने पहुंच रहा है।परिजनों के मुताबिक, अमित कुमार सिंह इंजीनियरिंग शिपिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में क्रू मेंबर के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 दिन पहले कंपनी की ओर से उन्हें तेल टैंकर के मेंटेनेंस कार्य के लिए ओमान भेजा गया था। वह सोहर पोर्ट पर टैंकर से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान ड्रोन हमले की घटना हुई, जिसके बाद से उनके लापता होने की जानकारी सामने आई।टैंकर पर सवार 11 भारतीय क्रू मेंबरों में 9 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अमित कुमार सिंह समेत दो सदस्यों के लापता है। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और लापता सदस्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी का इंतजार है।पूर्व विधायक पवन केडिया समेत जनप्रतिनिधि पहुंचे घर अमित के लापता होने की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक पवन कुमार केडिया, डॉ. रविश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचें।और परिजनों को ढांढस बंधाया।
परिजनों ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनकी मांग है कि ओमान के स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर अमित की तलाश तेज कराई जाए। साथ ही उनकी वर्तमान स्थिति की प्रमाणिक जानकारी परिवार तक पहुंचाई जाए और सुरक्षित होने की स्थिति में उन्हें स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
वहीं अमित के परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। घर पहुंचने वाला हर व्यक्ति परिवार को ढांढस बंधा रहा है। पूरे इलाके में अमित के सुरक्षित मिलने की दुआ की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…
कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…