News Addaa WhatsApp Group Join करें

125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2026  |  6:03 PM

1,162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0 WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को सादे लेकिन गरिमामय समारोह के बीच विश्व की नंबर-1 दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड की नई Super Splendor XTEC 2.0 (125cc) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के नेटवर्क मैनेजर राम पांडेय रहे, जिन्होंने फीता काटकर नए मॉडल का विधिवत लॉन्च किया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नेटवर्क मैनेजर राम पांडेय ने कहा कि हीरो मोटो कॉर्प हमेशा ग्राहकों की जरूरतों और भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नई Super Splendor XTEC 2.0 को आधुनिक तकनीक, दमदार 125cc इंजन, बेहतर पावर, शानदार पिकअप और उत्कृष्ट माइलेज के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा बाइक में ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

यश ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर अजय कुमार ने कहा कि हीरो मोटो कॉर्प वर्षों से गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए देशभर में ग्राहकों का विश्वास जीतती आई है। नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 उसी भरोसे को और मजबूत करेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि एक बार शोरूम पर आकर इस नए मॉडल का अवलोकन करें, टेस्ट राइड लें और कंपनी की आकर्षक फाइनेंस एवं एक्सचेंज योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यश ऑटोमोबाइल्स अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा और संतोषजनक अनुभव देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नई बाइक का अनावरण किया गया और उपस्थित लोगों ने इसके नए लुक, आधुनिक डिजाइन एवं फीचर्स की सराहना की।

इस अवसर पर यश ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, नेटवर्क मैनेजर राम पांडेय, पप्पू कुमार, सुनील कुमार, विशाल गोस्वामी, सोनू कुशवाहा, अमर सोनी, आलोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी, ग्राहक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking