बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को निकाला गया इस दौरान जहां कर्बला पर मेले जैसा माहौल रहा वहीं अखड़ा के कलाकारों द्वारा अपने अपने करतब को दिखाया गया l तथा ताजियादारों द्वारा अपने ताजिया को कर्बला में दफन किया गया I
शुक्रवार 26 जून को थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बोदरवार के कर्बला पर मुहर्रम के दिन बोदरवार, चकिया, बड़हरा बाबू, मठिया, गंगराई टोला महुआडाबर, भलुहीं, असना, घोघरा की ताजिया पहुँची हुई थी l इसी प्रकार मंसूरगंज के कर्बला पर मंसूरगंज, लक्ष्मीपुर, घुरहुपुर, रघुनाथपुर, हरपुर मछागर, बसंतपुर, मुजडिहा तथा पड़ोसी जनपद महराजगंज के बनकटियां गांव से ताजिया पहुँची थी l और सोमली स्थित कर्बला पर सोमली खास, पेमली, मुंडेरा की ताजिया थी l तथा कुंदूर,अवरहीं कृतपुरा की ताजिया अगया स्थित कर्बला पर पहुँची l
बड़े ही धूम धाम से ताजियादार अपने अपने जुलूस के साथ ताजिया को लेकर कर्बला पर पहुंचे जहां पर मेले जैसा माहौल दिख रहा था l और मेले में आए हुए अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा अपने – अपने करतब को भी दिखाया गया l करतब को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ भी रही l और ताजियादारों द्वारा ताजिया को कर्बला में दफन किया गया l
इस दौरान बोदरवार चौकी इंचार्ज सन्नी जावला सहित मंसूरगंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे I
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…