हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी की नीलगाय के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक मोहन वर्मा मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, 23 जून को मदनपाल साहनी किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान 25 जून को उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मोहन वर्मा नायब तहसीलदार सुनील सिंह मय कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए संबंधित अधिकारियों से शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अवनीश जायसवाल उर्फ लड्डू जायसवाल, इंद्रजीत भाटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…