News Addaa WhatsApp Group

13 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2021  |  8:40 AM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा रहेगा। आपको कुछ नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं वो समय से पूरा हो जाएगा। कामकाज में नए तरीकों को अपनाने की कोशिश करें, फायदा जरूर मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यों में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनाए रहने के लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ ही घर पर लंच का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर कोई बड़ा फैसला करना पड़ेगा। घर की जरूरत का कुछ सामान खरीदेंगे। आपकी समझ और शिष्टता से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आप पहले मिली जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होते रहेंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई मित्र आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या राशि
आज का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार में रोज की अपेक्षा अच्छा मुनाफा होगा। किसी भी तरह का फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है वो अपने कार्य में बदलाव करें तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

तुला राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों की शुरूआत करेंगे तो सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखने से मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप सोशल मीडिया के जरिए समाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उनका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

धनु राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे जिसे आप जाने नहीं देंगे। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है ।

मकर राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्टनर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती होगी जो आपको व्यापार में फायदा दिलाएगा।

कुंभ राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में सकारात्मक भावनाए आएंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें तो रिश्तों में मधुरता बढे़गी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि
आज दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे वो सब कुछ हासिल कर सकेंगे जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। नए कार्यों की शुरूआत करने से पहले बड़ों का आर्शीवाद लेना अच्छा रहेगा। आस-पास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों को उनकी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking