News Addaa WhatsApp Group

14 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2021  |  7:17 AM

425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगाएंगे जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार की गति तेज़ होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे सेहत पर असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुई है। मेहनत के मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साह से भरा रहेगा। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे तो मुनाफा होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है।

तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता आवश्य मिलेगी। घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे जिससे मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों को रियर में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु राशि
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने डाइट का खास ख्याल रखें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे इससे बच्चें आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किए गए सामाजिक कार्यों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। साथ ही माता-पिता भी आप पर गर्व करेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में तरक्की सुनिश्चित होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking