News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 30, 2022  |  9:49 PM

1,836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
  • कर्तव्य पालन में लापरवाही पर गिरी गाज
  • अनुशासनहीनता में दारोगा कन्हैया लाल निलंबित

कुशीनगर। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने पर एसपी धवल जायसवाल ने कसया थाने की कुशीनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज शर्मा सिंह यादव सहित 14 पुलिसकर्मियों को सोमवार देर शाम को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा अहिरौली बाजार थाने में तैनात दारोगा कन्हैया लाल को अनुशासनहीनता बरतने पर निलंबित किया गया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कुशीनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज के अलावा वहां तैनात दारोगा देव भाष्कर तिवारी,हेकां. राम प्रकाश राय, हेमंत शुक्ल,अशोक कुमार, कां.संजय कुमार, नीरज सिंह यादव, संदीप कुमार, धनंजय रावत, सखाराम यादव, अवधेश यादव, मानवेंद्र चंद, विजय कुमार, बृजेश यादव को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं अहिरौली बाजार थाने में तैनात दारोगा कन्हैया लाल बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि कार्रवाई जनहित में की गई है।

चौकी इंचार्ज की वायरल हुई थी तस्वीर: बताया जा रहा है कि बीते दिनों कुशीनगर पुलिस चौकी में बैठे शराब तथा पशु तस्करों से जुड़े एक व्यक्ति की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी,वायरल तस्वीर में चौकी इंचार्ज व चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी इस व्यक्ति के साथ खाते-पीते नजर आ रहे,चर्चा है कि कार्रवाई के पीछे वायरल हुई तस्वीर है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने इसकी जांच कराई थी। जांच में इसकी पुष्टि होने पर इंचार्ज समेत सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking