News Addaa WhatsApp Group

16 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2020  |  3:22 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वराशि राशि का चंद्रमा आज आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

वृषभ:
राशि का स्वामी वृष राशि का होने से जन्मस्थल हो गया है। राजनीतिक व‍िरोधी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। व्‍यवसाय में आज धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाये जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए बेहतर होगा दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। साथ ही पर‍िवार के वर‍िष्‍ठ सदस्‍यों से बातचीत करके ही क‍िसी नए कार्य को शुरू करें।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध प्रथम आय प्रमुख केंद्र में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलतकारक है। आज आपको क‍िसी प्रत‍ियोगी परीक्षा का शुभ पर‍िणाम म‍िल सकता है। यह ऑनलाइन पर‍ीक्षा भी हो सकती है। इसके अलावा क‍िसी संगोष्‍ठी का भी ह‍िस्‍सा बन सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार म‍िलेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कुल म‍िलाकर यह कहना गलत नहीं होगा क‍ि आज का द‍िन भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।

कर्क:
आज आपकी शुभ कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके ल‍िए लाभप्रद रहेगा। बता दें क‍ि आज संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी। व्‍यवसाय में हैं तो आज जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चंद्रमा मेष राशि में होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा क‍ि आप अपने कार्यक्षेत्र और पर‍िवार की बातें क‍िसी के भी साथ शेयर न करें।

सिंह:
नौकरी हो या व्‍यवसाय आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र भी असफल रहेगा। सभी आपकी सराहना करेंगे। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। क‍िसी र‍िश्‍ते में आज बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। इसलिए बेहतर होगा क‍ि आप आज के द‍िन का सदुपयोग र‍िश्‍तों को संवारने में करें। आज के द‍िन शाम को क‍िसी अजनबी से हुई मुलाकात नए र‍िश्‍ते की शुरुआत करेगी।

कन्या:
राशि का स्वामी बुध व राहु दोनों आज दशम भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। हालांक‍ि आज कार्य के दौरान आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। इससे आपके ऊपर दबाव रहेगा। लेकिन आज आप व‍िरोध‍ियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोड़े से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पर‍िवार के अन्‍य र‍िश्‍तों में आज आप अधिक भावुक रह सकते हैं। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में और आज सूर्य भी वृष राशि के साथ ही है। आज अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। साथ ही आपका कार्यकौशल भी देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में भी आप ऑनलाइन अपना योगदान कर सकेंगे। आज आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। लेक‍िन समझदारी से काम लेंगे तो आज आप क‍िसी भी परेशानी से बच सकते हैं। पर‍िवार में बड़े-बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें।

वृश्चिक:
आपकी राशि से तृतीय त्रिग्रही योग शनि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आज आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। पर‍िवार में आज सभी आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। साथ ही आपके द्वारा ल‍िए गए फैसलों की भी सराहना करेंगे। किसी नए न‍िवेश में आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

धनु:
आज का द‍िन आपके ल‍िए शुभ है। दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। इसके अलावा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर भी मिलेगा। व‍िवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ने की संभावना है। राज्य कार्यों में सफलता और घर में धन-धान्य की वृद्धि का योग बन रहा है। हालांक‍ि क‍िसी म‍ित्र से आज कहासुनी हो सकती है। सेहत संबंधी मामलों में आज का द‍िन अच्‍छा है और आप चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे।

मकर:
राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में मार्गी है लेक‍िन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, पंचम भाव में राज्य विजय कारक है। कार्यक्षेत्र में आज सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। नौकरी में भी उच्चाधिकारियों का सहयोग म‍िलेगा। आज अगर कहीं भूमि-जायदाद संबंधी विवाद है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि परिजनों और दोस्तों के साथ आपके बेहतर संबंध होंगे। लेकि‍न आज आप स्त्री वर्ग से बचकर रहें। साथ ही किसी भी तरह की गलतफहमी का शिकार होने से बचें।

कुंभ:
राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में स्‍वंतत्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धिकारक है। स‍ितारे कह रहे हैं क‍ि आज आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। लेक‍िन आज आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। वरना नुकसान हो सकता है। आज कहीं से कमाया धन मिलने का योग है। शोध और वित्तीय परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का सबसे बेहतरीन समय है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं से मतभेद हो सकता है।

मीन:
आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से एकादश भाव में मकर राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी द्वितीय कोष भवन में चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। विरोध‍ी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। आज किसी पुराने म‍ित्र से मुलाकात होने से आपका दिन सुखद बीतेगा। इसके अलावा दांपत्‍य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। बुजुर्ग और बच्‍चों के साथ आपका दिन अच्‍छा बीतेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के योग बनेंगे।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

Newsaddaa- Rashifal
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403/98208 19501

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking