News Addaa WhatsApp Group

16 अप्रैल का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2021  |  9:15 AM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 अप्रैल का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाइम करना पड़ सकता है।आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी को आज अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। कुष्माण्डा देवी के सामने घी का दीपक जलाये, सब अच्छा होगा।

वृष राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेटस आज साथ में समय बितायेंगे। कुष्माण्डा देवी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अगर आप नया काम स्टार्ट करने की सोच रहे है तो अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। पारीवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनी चढायें , जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

सिंह राशि

आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीख सकते है। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंयेंगें। मां दुर्गा को नारियल चढायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितो को आज हिल स्टेशन घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। कुष्माण्डा देवी को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो में वाहवाही मिलेगी। एलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगाǀ संतान की सफलता के कारण , घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद कर सकते है। जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुष्माण्डा देवी के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांग सकते है। समाज में आज आप अपनेबढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजो का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारिया आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है,उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज अपके साथ खेलने की जिद्द कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करें। दुर्गा जी के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते, दुर्घटना होने की संभावना है। कुष्माण्डा देवी को इलायची अर्पित करें ,जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking