कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरा हरदो मेले के आसपास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 246 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 49.2 लीटर बताई गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राकेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी दिनेश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 11 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने सेमरा हरदो मेला क्षेत्र में अलग-अलग समय पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा मुरारी पुत्र सुदामा मध्देशिया निवासी दोघरा बेनीभार, थाना तुर्कपट्टी, धनंजय गुप्ता पुत्र विरेश गुप्ता निवासी गुरवलिया तथा विंदा गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता निवासी गुरवलिया देवीपुर टोला, थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 96, 90 और 60 पाउच बन्टी-बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद की। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 246 पाउच यानी 49.2 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस मामले में थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 228/2026, 229/2026 एवं 230/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक शशांक राय, उपनिरीक्षक देवव्रत यादव तथा उपनिरीक्षक अंकित सिंह शामिल रहे।
मेले के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों और समय पर हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में पुलिस का सख्त संदेश गया है।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…