कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वधान में एवं नाइन फाउंडेशन के सहयोग से रविवार कुशीनगर कसया स्थित भलुही मदारी पट्टी के पिपरहिया में 175 निःसहाय, जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित किया गया। इस राशन बैग में दैनिक जरूरतों में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, रिफाइन तेल, मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, बिस्कुट, टॉफ़ी एवं सेंट्री पैड रखा गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन बैग के साथ-साथ कोरोना के प्रति सुरक्षित रहते हुए सबको टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि अभी तीन दिवस पूर्व भी पकवा इनार भरटोली एवं करमैनी प्रेमवालिया के मुसहर बस्ती में 200 जरूरतमंद नि:सहाय परिवारों को राशन बैग वितरित कराया गया था।जरूरतमंदों के मदद करने हेतु रोटरी क्लब का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।
क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि कोई भूखा ना रहे इस संकल्प के साथ जरूरतमंदों को राशन का पैकेट दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने किया तथा सहयोग हेतु रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष राजकुमार बथवाल, सचिव नीलमणि सिंघानिया एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, अंजली खरवार, इबरार सहित रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
— News Addaa (@news_addaa) February 6, 2022
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…