News Addaa WhatsApp Group

19 अप्रैल का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2021  |  8:22 AM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
19 अप्रैल का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बंटायेंगे। आपका काम जल्दी पूरा होगा | आप आपके तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा | किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी। आज आप अपना समय कोई पुस्तक पढ़ कर बितायेंगे। परिवार वालों के साथ घर पर ही कोई मूवी देखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें, घरेलू कलेश समाप्त होंगे ।

वृष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा | कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। अचानक धनलाभ होने योग बन रहे हैं। ऑफिस के सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मदद लेंगे। लवमेटस अपनी शादी की बात घर पर करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होता रहेगा | अपने गुरु का ध्यान करके प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आप घर पर ही ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आपको शाम को थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे।| आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए।। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ बेहत तालमेल बनाकर चलें। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अनावश्यक बाहर निकालने से बचे | आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आज बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी | परीक्षा के परिणाम विद्यार्थियों के फेवर में आयेगा।| लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | चन्दन का तिलक लगायें, पूरे दिन मन
प्रसन्न रहेगा ।

सिंह राशि

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेग। इस राशि के नवविवाहित जातकों का दिन खुशियों भरा रहेगा। पारिवारिक चीज़ों को आप अच्छे से संभाल लेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज फायदा होगा। लवमेट्स एक दुसरे के प्रति विश्वास बनायें रखे, रिश्तें अच्छे बने रहेंगे | करियर में आपको सफलता मिलेगी | विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी ।

कन्या राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है । परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे | आज किसी दोस्तों के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे | संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी । कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | लकी

तुला राशि

आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनीचाहिए | पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी | इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे, बेहतर रहेगा पढ़ाई में मन लगायें | आज विरोधियों से बचकर रहने की जरुरत है | खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए | इससे आप बेहतर फील करेंगे | लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, व्यापार में वृद्धि होगा ।

वृश्चिक राशि

आज आप परिवार वालों के साथ घर पर ही मनोरंजन का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों का काम रूकने से थोडा परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति को ठीक बनाये रखने के लिए, खर्चों पर थोडा नियंत्रण रखने की जरुरत है | वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम आज धीमी गति से पूरा होगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा | जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपके कार्यों में सहयोग भी करेंगे | घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आय के नये स्त्रोत मिलेंगे।

धनु राशि

आज अधिकारियों से खास मामलों पर फ़ोन पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस के किसी काम में फ़ोन से सहकर्मियों से मदद मिलेगी। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे।

मकर राशि

आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आज आप कोई बिजनेस करने का मन बनायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है | लवमेटस के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी । माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें, सभी समस्यायों का समाधान होगा |

कुंभ राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा । आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। माता लक्ष्मी के मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का 21 बार जप करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

मीन राशि

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे।| आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। बच्चे आज कुछ खाने की इच्छा जाहिर करेंगे| लवमेटस के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking