अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना परिसर में आज माह के चौथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता हाटा के उप जिलाधिकारी हीरालाल ने किया। इस दौरान राजस्व से संबंधित 15 तथा 4 मामले पुलिस के थाना समाधान दिवस में आए परंतु किसी का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।तीन मामले में टीम मौके पर भेजी गई।
उप जिलाधिकारी हीरालाल ने राजस्व के इस मामले को देखते हुए राजस्व कर्मियों तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि मौके का स्थलीय निरीक्षण कर उनके समस्याओं का समाधान कराया जाए।किसी भी फरियादी के मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय राजस्वकर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…