News Addaa WhatsApp Group

22 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2020  |  3:35 AM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:-
आज आपको घर के पुराने कार्य निपटाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से ही आज आप अपना मुकाम हांसिल करेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधियों से परेशानी हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में महिला मित्र का सहयोग मिलेगा और जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए सोमवार को रूद्राभिषेक कराएं।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

वृषभ:-
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पुरानी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा समस्या हो सकती है। कला व साहित्य के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सांयकाल के समय दोस्तों पर धन खर्च हो सकता है।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सुबह से आपका मूड अच्छा रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुद्धि और कौशल के प्रयोग से सभी क्षेत्रों में आज आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी।

कर्क:
नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको प्रगति देखने को मिलेगी। बड़े बुजुर्ग की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यय अधिक हो रहा है इसलिए अपने खर्चों में कटौती करना शुरू कर दें। सरकारी क्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही समस्या आज दूर होने की संभावना है। संतान के विवाह के लिए आज नए रिश्ते आएंगे।

सिंह:
परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खटपट हो सकती है। व्यवसाय में साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाए हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सांयकाल के समय आप यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता से आशीर्वाद मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से लाभ होगा।

कन्या:-
राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो सकती है इसलिए केवल अपने कार्य पर फोकस करें। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव हो सकता है। काफी दिनों से सुस्त चल रहे व्यापार में आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर फायदा होगा। जीवनसाथी का नया व्यवसाय आपको उन्नति आर सफलता प्रदान करेगा।

तुला:
आज का दिन पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपकी जीत होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय उत्तम है। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक:-
भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और लव लाइफ से मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यवसाय में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन उसके लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी। आप परिश्रम व ज्ञान के बल पर सभी परेशानियों से मुक्ति पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर नजर रखें, अन्यथा झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सहयोग मिलेगा।

धनु:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ आज आपको थोड़ी शांति देगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। इसलिए अनावश्यक लेन-देन इस समय टाल दें।

मकर:-
राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी, जिससे समाज में सम्मान मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति आपको धन से संबंधित कोई प्रस्ताव दे तो उसको अस्वीकार कर दें। व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा और छात्रों का सफलता मिलेगी। पिता के सहयोग से आपको दुकान में फायदा होगा।

कुंभ:-
व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है। परिवार में कुछ ऐसे जरूरी कार्य आएंगे, जिससे आपको दौड़ धूप करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और लव लाइफ के लिए भी समय निकाल लेंगे। नई परियोजनाओं में निवेश के लिए उत्तम समय है।

मीन:-
आज आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। कार्यों का बोझ बढ़ा रहेगा लेकिन लक्ष्यों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और जीवनसाथी के प्रयास आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थितियां बन रही हैं।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

Newsaddaa- Rashifal
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र95943 18403

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking