News Addaa WhatsApp Group

24 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2021  |  8:11 AM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। परिवारवाले आपकी बाते समझने की कोशिश करेंगें। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन आपको जूनियर का पूरा सहयोगा मिलेगा। घर से क्लेश दूर होंगे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

वृष राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। इसलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ शेयर करें। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के गायकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रसन्न करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूरा कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

सिंह राशि
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेम्स खेलने में समय बीतेगा। बच्चों को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड किसी कलीग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।

तुला राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे, लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोडी और मेहनत करनी पडेंगी। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं। रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसका इंटरव्यू की तयारी आप काफी समय से कर रहे है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। छात्रों का करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है। जो लोग रिलेशनसिप में हैं वह एक दुसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे। करोबार में आ रही परेशनियों का निवारण होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। बच्चे आज अपने माता पिता से कोई सलाह लेंगे। जीवनसाथी के साथ पूराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते हैं आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। बस व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आर्किटेक वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें , तला-भुना ना खायें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है, बेहतर होगा घर पर ही कुछ अच्छा बना के खिला। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking