News Addaa WhatsApp Group

25 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2020  |  2:50 AM

1,053 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आपकी राशि से नवम स्थान में चंद्रमा का संचार भाग्य को बल प्रदान करेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे। धर्म-कर्म के काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से जरूरत के अनुसार मदद प्राप्त कर पाएंगे। शाम का समय मनोविनोद और शॉपिंग में बीतेगा।

वृषभ:

दिन उतार-चढ़ाव और व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्लानिंग की कमी की वजह से आप अपने ही फैलाए हुए काम में फंसे हुए महसूस कर सकते हैं। जोखिम वाले काम में आज सावधानी बरतें। समझदारी और बुद्धि से विरोधियों को मात दे पाएंगे। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।

मिथुन:

आज आप विचारों में उलझेंगे, यादों और पुराने दिनों के ख्यालों में मन बार-बार गोते लगाएगा। भविष्य के बारे में भी विचार करेंगे यानी बहुत दिनों बाद अपने बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्यादा फोकस करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग से मन आनंदित होगा। कारोबार में वाणी और व्यवहार से लाभ पाएंगे।

कर्क:

आज एक के बाद एक काम में आपको व्यस्त रहना पड़ सकता है। नए लोगों से भी संपर्क बनेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है, किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रह सकता है। शिक्षा और घरेलू मामलों में कुछ धन खर्च हो सकता है।

सिंह:

प्रेम संबंध के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों के बीच मनमुटाव बना है वह भी दूर हो सकता है। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। धन का निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों की रुचि पढ़ने-लिखने में रहेगी। ज्ञान विज्ञान को सीखने में रुचि रहेगी। गैर जरूरी खर्चों का भी योग है, संयम से रहें। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

कन्या:

आपको ख्यालों की दुनिया से निकलकर वास्तविकता को समझना चाहिए इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अपने साहसिक फैसले से आप कारोबार और शेयर मार्केट में लाभ पा सकते हैं। परिवार में भाई एवं बहनों से सहयोग पाएंगे। उचित कार्यों पर धन खर्च होगा। रिश्तों में प्रेम और जमा पूंजी में भी इजाफा कर सकते हैं।

तुला:

आज सुस्ती सी छायी रहेगी, शरीर में थकान और दर्द महसूस कर सकते हैं। खर्च और बजट को लेकर भी आप आज चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी को आपके सहयोग और सपोर्ट की जरूरत होगी, आप उनकी मदद करेंगे। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक:

जीवन में उलझन और परेशानियों के बाद भी आप साहस और बुद्धि से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करेंगे। कुछ नया सीखने की चाहत आपमें रहेगी, अनुभवी लोगों से मदद पा सकेंगे। प्रेम संबंध में आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो साथी का मूड बिगड़ सकता है। वाणी और शब्दों पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से कहासुनी भी हो सकती है।

धनु:

आज का दिन सात्विकता और दार्शनिक भाव के साथ गुजरेगा। प्रेमी से संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद का माहौल रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों में आप प्रगति करेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद है।

मकर:

नौकरी व्यवसाय के मामले में दिन उत्साहवर्धक और उन्नतिदायक है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आज आपके किसी काम के लिए आपको तारीफ और प्रोत्साहन भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का माहौल रहेगा। कुछ आपकी पसंद का भोजन बन सकता है जिससे आपका आनंद बढ़ जाएगा। माता-पिता की ओर से भी आज दिन अच्छा है।

कुंभ:

आज का दिन आपको संयमित रूप से बिताना चाहिए। संभव हो तो किसी नए काम में हाथ ना डालें। आर्थिक मामलों में बहुत ही ध्यान से फैसला लें। आज किसी परिचित से मनमुटाव भी हो सकता है, वाद-विवाद से दूर ही रहें। बच्चों की शिक्षा और उनकी जरूरतों को लेकर सोच विचार करेंगे।

मीन:

आज आपके सितारे बुलंद हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, नाम और यश भी प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में आपसी सहयोग और आनंद बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दूर रह रहे मित्रों से संपर्क हो सकता है। किसी सूचना और प्रयास में सफलता से दिन आनंदित होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking