कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मोहम्मद आसिफ को अवैध .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में वांछित एवं इनामिया अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को कप्तानगंज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मो. आसिफ पुत्र मो. मुमताज, निवासी वार्ड नंबर-08, लाल चौक स्टेशन रोड, थाना कप्तानगंज को दबोच लिया। पिस्टल और दो कारतूस ने बढ़ाई कार्रवाई की गंभीरता बढ़ा दी है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ा दी है।
आरोपी के खिलाफ थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 0015/2026, धारा 115(2), 352, 109, 191(2), 191(3), 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में वह वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बोले थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय..!
इस संवाददाता को थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नौ मुकदमों से जुड़ा है आरोपी का आपराधिक इतिहास। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आसिफ का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ कप्तानगंज, कसया, कुबेरस्थान और रामकोला थानों में वर्ष 2018 से 2024 के बीच कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल बरामद होने, लूट सहित बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।कप्तानगंज थाने में दर्ज मामलों में वर्ष 2019 के मु0अ0सं0 61/2019 और 62/2019 तथा वर्ष 2020 का मु0अ0सं0 199/2020 शामिल है। इसके अलावा वर्ष 2024 में कप्तानगंज में मु0अ0सं0 477/2024 और 595/2024 दर्ज हुए। वहीं कसया में 293/2018, कुबेरस्थान में 380/2024 तथा रामकोला थाने में 555/2024 और 570/2024 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
यहां बताना चाहूंगा कि इनामिया आरोपी की गिरफ्तारी के कार्रवाई में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य, विवेक पाण्डेय और अंकित सिंह तथा आरक्षी रोशन त्रिपाठी, मुकेश यादव, अभिषेक सिंह और संदीप गौतम शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद अवैध असलहा व कारतूस को कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…