मेष
आज कहीं से कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है इसलिए उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बातचीत करके येनकेन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। जीवन में खुशहाली आने के सहयोगं है
वृषभ
आज संपत्ति संबंधी कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है।
मिथुन
आज बहुत अधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकालेंगे। आपकी कार्यकुशलता के द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। मनोरंजन व दोस्तों के साथ मेल-मिलाप में समय व्यतीत होगा।
कर्क
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायी है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
सिंह
आज जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान-प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही समाज में आप की छवि में और अधिक निखार आएगा।
कन्या
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर कार्य करें, जीत अवश्य होगी। आज का दिन शुभ है।
तुला
आज जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिताओं मे मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन महिलाओं के लिए काफी उत्तम फलों को देने वाला है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।
धनु
आज यह समय आपको रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखेगा। घर में नवीनीकरण व साज-सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। साथ ही बच्चों की तरफ से उनके कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
मकर
आज ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। आज अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा। साथ ही घर मंे नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। समय का इंतजार करें आने वाला समय बहुत ही सुखद है।
कुंभ
आज किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलने से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित होने का मौका प्राप्त होगा। फिर धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होना शुरू हो जाएगा।
मीन
आज का दिन कुछ ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्य को पढ़ने में व्यतीत होगा। साथ ही कुछ नई जानकारियां और समाचार भी प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403 98208 19501
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…