News Addaa WhatsApp Group

28 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2020  |  3:02 AM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

कड़ी मेहनत के बाद आज आपको कार्यक्षेत्र की परेशानियों से राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। खर्चों को नियंत्रण करने से आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। साथ ही पार्ट टाइम काम करने का मौका भी मिलेगा। छात्रों का शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ:

आज परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। घर में नया मेहमान आने से मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। सामाजिक जीवन को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। घर की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सांयकाल के समय मित्रों के साथ घूमना-फिरना होगा और व्यवसाय को लेकर चर्चा भी हो सकती है।

मिथुन:

परिवार में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित उन्नति होगी, जिससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा। साथ ही परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो प्रगित को स्थायी रख पाएंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें अन्यथा प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपने कार्य पर फोकस रखें। छोटे भाई की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। भाई-बहन की चिंता मानसिक तनाव दे सकती है। परिवार की सलामती के लिए कार्य करते रहेंगे। विवाह इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। निवेश से लाभ होगा, जिससे संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पिता के साथ अनबन हो सकती है, जिससे व्यापार में परेशानी हो सकती है।

सिंह:

कारोबार की चिंता विशेष रूप से आज परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अगर आप नौकरी व व्यवसाय में पूर्ण रूप से सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से आपको सहायता मिलेगी। पिता के मार्गदर्शन से आर्थिक उन्नति होगी। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

कन्या:

काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके नतीजे लाभदायक होंगे। व्यावसायिक विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। साथ ही वाणी से आप समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे। आज आप अपने सभी कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करें। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। सोशल वर्क करने से आपकी ख्याति का विस्तार होगा।

तुला:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। आज आप अकारण ही चिंतित रहेंगे। कुछ तो परेशानी होती ही है और कुछ आप अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं खड़ी कर भी लेते हैं। सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और व्यापार में कोई नया सौदा आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपको मंगलमय समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और परिवार के साथ मिलजुल कर रखें। आपकी कोई नई योजना सफल होगी और पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों को साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। समय आपके लिए अनुकूल है।

धनु:

आज कई बड़े लोगों से आपका संपर्क होगा, जिससे आपको लाभ होगा और अटके हुए कार्य में भी तेजी आएगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए कोई कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं, जिससे फायदा होगा। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। लेकिन रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। व्यवसाय में उन्नति होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर:

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपकी ख्याति का विस्तार होगा और लोगों से संबंध भी मधुर होंगे। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा और शुभ समाचार सुनने का मौका मिलेगा। मित्रों को साथ अच्छा समय गुजरेगा लेकिन व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। भाई-बहन के सहयोग से कार्यक्षेत्र की समस्याओं का अंत होगा।

कुंभ:

ऑफिस में अधिकारियों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी, जिससे लाभ होगा और दिनभर अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापार में कुछ अलग करना चाहते हैं तो उसका निर्णय आ हो सकका है। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी, साथ ही आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कर्जों से मुक्ति के लिए प्रयास करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों का प्रभाव क्षेत्र से विकास होगा।

मीन:

ग्रह-नक्षत्र आपकी उन्नति के कई मार्ग खोलेंगे। साथ ही आपकी आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विवादास्पद प्रकरण किसी बड़े आदमी के हस्तक्षेप से समाप्त हो जाएंगे। नए कार्यों की रुपरेखा बनाएंगे, जिसमें व्यापार के लिए आप नई योजना पर कार्य करेंगे। सुसराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। सांयकाल के समय किसी अतिथि के आगमन से मन हर्ष होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking