कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में 98.284 लाख लाभार्थियों को 2955.36 करोड़ पेंशन की राशि का लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से भुगतान किया गया।
इस अवसर पर कुछ चयनित लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र के साथ साथ शॉल देकर भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन आदि के लाभार्थी लोगों की उपस्थिति थी। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा लाभार्थियों से पेंशन की राशि दोगुनी हो जाने की जानकारी भी दी तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में भी लाभार्थियों से पूछा। उन्होनें कहा की कल्याणकारी सरकार का दायित्व होता है कि नागरिकों के सुख-दुख एवं पीड़ा के साथ खड़े हो उन्होनें लाभार्थियों से संवाद के बाद कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता है कि सभी लाभार्थी शासन के अन्य योजनाओं से भी पहले से ही जुड़े हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने का सर्वोत्तम उपाय जागरूकता सतर्कता व सावधानी है।
जनपद कुशीनगर से इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम,समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडेय व लाभार्थीगण भी जुड़े। लाभार्थियों को पेंशन हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उन्हें इस बात की जानकारी प्रदान की गई कि उनके पेंशन की राशि दोगुनी हो गई है जो कि उनके खाते में अंतरित की गई है।
इस क्रम में जनपद में वृद्धावस्था पेंशन में बिरझन प्रसाद, छट्ठू प्रसाद, धनेश गुप्ता, भृगु राशन प्रसाद यासीन ,दिव्यांगजन एवं कुष्ठवस्था पेंशन में नागेंद्र पांडे, बाबू राम सिंह,मनोज मिश्रा नगीना मिश्रा,गोलू सिंह,दीनानाथ जायसवाल, चंद्रभान मिश्रा तथा विधवा पेंशन में बर्फी देवी, नीता गुप्ता, प्रभावती देवी, सहरुन निशा,सरस्वती देवी, सुभावती, भगवानी, सुगंधी देवी व दीपा देवी आदि लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…