News Addaa WhatsApp Group

3 दिसंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2020  |  7:36 AM

648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
3 दिसंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- न्यू ईयर की आहट, शराब माफिया की हलचल,कुशीनगर पुलिस ने...

आज आपकी ग्रहदशा बता रही है कि आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। शाम तक काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप कर काम को अच्‍छे से अंजाम दे पाएंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आपका यश और मनोबल बढ़ेगा।

वृषभ:

आज आपको प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। आपको इस वक्‍त सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है और कोई भी कदम जल्‍दबाजी में न उठाएं। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कोशिश करें कि अपना काम जल्‍दी खत्‍म करके कुछ वक्‍त परिवार के साथ बिताएं। आपके आनंद में इजाफा होगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्‍य है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति ठीकठाक रहने वाली है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है। घर में कोई आपको खुशी का समाचार मिलने से हर्ष का माहौल रहेगा। दोस्‍तों का शाम को आपके घर आना हो सकता है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ और अच्‍छे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज कोई ऐसा बड़ा फैसला आप कर सकते हैं जो आपको आगे जाकर लाभ देगा। अगर आपके घर में कोई विवाह लायक है तो उसकी बात आगे बढ़ सकती है। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

सिंह:

आज के दिन आपको हर काम में भाग्‍य का साथ मिलेगा। विरोधी परास्‍त होंगे और आपको सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। परिवार के किसी काम से आपको आज यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आप बुजुर्गों की सेवा में दिन गुजारेंगे। पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। मित्रों सहयोग से आज आपके कुछ कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको कहीं से रुका धन मिलने से भी भाग्‍य में वृद्धि होगी। शाम के वक्‍त मेहमानों के आगमन से आज गपशप में समय बीतेगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और फल कम प्राप्‍त होगा। आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। आज शाम को आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके परिवार के लिए आगे चलकर अच्‍छा होगा।

वृश्चिक:

आज का दिन व्‍यापारियों के लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरी वालों को ऑफिस में भी तारीफ सुनने को मिल सकती है।

धनु:

आज के दिन आपके लिए ऐसे शुभ योग बन रहे हैं कि आपको कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय होगा और साथ ही मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको सभी कार्यों में इच्‍छा के अनुरूप परिणाम प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है और आपको सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्‍त होगी। आज अच्‍छे लोगों का साथ मिलने से आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। घर में पिछले कुछ दिन से चली आ रही समस्‍या का अंत होगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा।

कुंभ:

आ‍ज का दिन आपके लिए सफलतादायक है और आपको चारों ओर से लाभ मिलने की पूरी उम्‍मीद है। कहीं से आपको निवेश में लगाए हुए धन में लाभ प्राप्‍त होगा। मेहनत का अच्‍छा फल मिलेगा और परिवार की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा। नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाई-बंधुओं से चल रहे विवाद का अंत होगा।

मीन:

आज ग्रह योग बता रहे हैं कि आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा और साथ ही आय के नए स्रोत भी बनेंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। पत्‍नी की तरफ से आज आपको स्‍नेह प्राप्‍त होगा और माता-पिता का भी आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्‍य में वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking