News Addaa WhatsApp Group

3 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2020  |  12:55 AM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
3 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

आज आप किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे कार्य क्षेत्र पर आशा के अनुरूप व्यवसाय नहीं हो पाने से थोड़े हताश भी रहेंगे परंतु प्रयास जारी रखे धन लाभ अवश्य होगा। दूर रहने वाले जानकारों से शुभ समाचार मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

वृष

आज समाज के वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। घर में धार्मिक पूजा पाठ होने से मांगलिक वातावरण बनेगा। धन लाभ के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। जायदाद सम्बंधित कार्यो में आंशिक सफलता मिलेगी। कामुकता भी अधिक रहेगी।

मिथुन

आज भाग दौड़ में असमर्थ रहने के कारण महत्त्वपूर्ण सौदा अथवा पैतृक कार्य में विलंब अथवा हानि होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपसे काफी आशाएं लगाए रहेंगे परन्तु परिस्थितिवश बोल नही पाएंगे स्वयं ही इनका निराकरण करने का प्रयास करें आगे परिणाम सकारत्मक मिलेंगे।

कर्क

 आज आप मीठा बोलकर कठिन से कठिन कार्य भी सहज बना लेंगे। धन की कामना है तो उसी क्षेत्र में प्रयास जारी रखें थोड़े विलम्ब से लेकिन सफल अवश्य होंगे। घर का वातावरण आनंद प्रदान करेगा आवश्यकता पूर्ति पर निसंकोच खर्च करेंगे। आरोग्य बना रहेगा पुरानी बीमारी में सुधार आएगा।

सिंह

आज व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता के बाद गति आएगी। घर मे सुख के साधन बढ़ाने का विचार मन मे चलता रहेगा लेकिन आज कुछ विघ्न के कारण कामना पूर्ति संधिग्ध रहेगी। दौड़ भाग के कारण अत्यधिक थकान अनुभव होगी फिर भी मनोरंज से नही चूकेंगे

कन्या

आज आप अपने कार्य बनाने में पीछे परन्तु अन्य लोगो के लिये अवश्य ही सहयोगी रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपसे महत्त्वपूर्ण विषय मे सलाह ली जाएगी लेकिन घर मे इसके विपरीत हास्य के पात्र बनेंगे। धन लाभ अवश्य होगा लेकिन इच्छानुसार नही लोभ से बचे आगे समय लाभ वाला ही है।

तुला

आप व्यापार विस्तार के कारण लंबी यात्रा कर सकते है जोकि आगे के लिये लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र पर वरिष्ठ लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी। मनोरंजन के अवसरों को खाली नहीं जाने देंगे। मित्र परिचितों के साथ आनंद के क्षण बितायेंगे। सेहत सामान्य रहेगी

वृश्चिक

आज कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय के कारण हानि हो सकती है। लेकिन संध्या के आस पास थोडी मेहनत से संतोषजनक लाभ कमा लेंगे। परन्तु खर्च भी बराबर बने रहने से बचत मुश्किल से होगी। परिजनों से सम्बन्ध असामान्य रहेंगे। प्रियजनों के स्वभाव में स्वार्थ छलकेगा।

धनु

आज पारिवारिक संबंधो से आज लाभ के साथ मान बढ़ने की अधिक सम्भावना रहेगी। सेहत का भी ध्यान रखें सर्दी के कारण परेशानी हो सकती है। माँ अथवा किसी स्त्री के सहयोग से दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मकर

आज आपके पक्ष में बोलने वालों से भी विपरीत व्यवहार करेंगे बाद में समय निकलने पर पछतायेंगे। धन को लेकर आज कोई नई समस्या खड़ी होगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक अभाव रहने के कारण अपने विचारों को साकार रूप नही दे पाएंगे।

कुंभ

आज दैनिक उपभोग की वस्तुओ के व्यापार से अधिक लाभ होगा। वैसे तो सभी आवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करेंगे परंतु धन लाभ के लिए संध्या तक इन्तजार करना पड़ेगा। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे। सर्दी-जुखाम की समस्या हो सकती है।

मीन

आज कार्य व्यवसाय से पुरानी योजनाए धन लाभ कराएंगी नए अनुबंध हथियाने के लिये कुटिल बुद्धि का इस्तेमाल करना पड़ेगा सरल स्वभाव का प्रयोग आज काम नही आएगा। विरोधी प्रबल रहेंगे पीछे से आपकी हानि पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403/98208 19501

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking