News Addaa WhatsApp Group

30 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2021  |  8:36 AM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 मई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। जिससे आपका काम और आसानी से पूरा होंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिसे आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए| रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

वृष राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है, तो आपके लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज आप घर पर कुकिंग का आनंद लेंगे। किसी खास रिश्तेदार खुशखबरी मिलेगी। जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

मिथुन राशि
आज आपाके कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। साथ ही आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलाने से आज पुरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। आज आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

कर्क राशि
आज आपको कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप घरवालों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। बच्चें आज पुरे दिन खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। उनके शैतानियों से आपको डिस्टरवेंस होगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बात करते वक्त अपने भाषा पर कंट्रोल रखे नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपको आस-पास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है।

सिंह राशि
आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कोई नया प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको काफी फायदा भी होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी कार्य को पूरा करने में जीवानसाथी की सलाह काम आयेगी। महिलाएं आज अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगी। इस राशि के कारोबारियों को थोडी और मेहनत करने की जरुरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दृष्टिकोण सकरात्मक रहेगा। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। साथ ही आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को किसी सवाल को समझने के लिए अपने शिक्षक की सहायता लेनी पड़ेगी। आज आपके पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी।

तुला राशि
आज आपको धैर्य और सयंम से काम करने की जरुरत है, किसी भी काम को करते वक्त जल्दबाजी न करें। मीडिया से जुडें लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के छोटी-छोटी जरूरतों को नजर अंदाज ना करें। आज व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवानसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सफलता से परिवार के लोग आप पर गर्व करेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

वृश्चिक राशि
आज धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ग्रोसरी से सम्बंधित व्यवसाय कर रहे लोगों को फायदा होगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। आज आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। लवमेट्स को आज कोई सरप्राईज मिलेगा, जिससे आपका चेहरा खिल उठेगा। आज पिता के सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरुरत है, सफलता बस कुछ ही दुरी पर है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने का कोई नया प्लान बनायेंगे।

धनु राशि
आज अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे। लवमेट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से आज प्यार भरी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

मकर राशि
आज आपको अपने व्यापार में सामान्य लाभ होगा। आजके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आज आपके दिमाग में अपने करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज घरेलू महिलाएं पूरे दिन घर में काम में व्यस्त रहेंगी। लवमेट्स घर पर अपनी शादी की बात करेंगे। जिसमें घर के कुछ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आज आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज करियर में तरक्की के योग बने हुये है। अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपके कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर बात होगी, जिससे आप अपनी कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आज जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। आज घर में अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। लवमेट्स से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking