News Addaa WhatsApp Group

8 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2020  |  4:35 AM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
8 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज ग्रहों के शुभ योग आपके अनुकूल हैं और आपको सम्‍मान मिलने के बारे में सूचना दे रहे हैं। अगर आप व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी और सहयोग भी प्राप्‍त होगा। आज पत्‍नी और ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा। रात के वक्‍त गपशप करेंगे।

वृषभ:

आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा और काफी दौड़भाग भी आपको झेलनी पड़ेगी। इस कारण थकान का भी अहसास हो सकता है। पैर में चोट लगने की आशंका है। संभलकर वाहन चलाएं और सावधानी से कहीं बाहर जाएं। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज सितारों की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है, दिन संयम पूर्वक बिताएं। बेहतर होगा कि गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढेगी, लोग आदर देंगे। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति आस्था सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात का समय आनंददायक है, मनोरंजन और हंसी मजाक में वक्त बीतेगा।

कर्क:

आज का दिन भाग्‍य की दृष्टि से काफी उत्‍तम माना जा रहा है। आपको आज परिश्रम का लाभ मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का खास ख्‍याल रखें। आपको विशेष रूप से आराम मिलेगा।

सिंह:

आज का दिन आपको मिश्रित लाभ देगा। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आज आपका मन भटक सकता है। आज आपको परिवार का सहयोग प्राप्‍त होगा। ससुराल पक्ष से आज किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप निर्भीकता के साथ और साहसपूर्ण ढंग से अपने सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। आपको अपने अभिभावकों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। पत्नी को शारीरिक रूप से कुछ कष्ट होने की वजह से चिढ़ हो सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

 

तुला:

आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप दूसरों की सेवा में भी लगे रहेंगे और अपने कार्यों को भी पूर्ण करेंगे। गुरु के प्रति पूरा सम्‍मान और निष्‍ठा रखेंगे। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आज आपको चारों ओर से शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे। मन अच्‍छे कार्यों में लगेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन किसी कारण से हताश और परेशान हो सकता है। आज आपके प्रयास भी उतने सफल नहीं हो पाएंगे। मित्रों को आपसे किसी बात का लेकर समस्‍या हो सकती है। आज आपको विजय प्राप्‍त करने में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले भी आज सुलझ सकते हैं।

धनु:

आज का दिन आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिल रहा है। आपके दान और परोपकार के कार्यों से आपको लाभ होगा और परिवार में भी सुख शांति स्‍थापित होगी। आप धार्मिक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज रुपये पैसे के मामले में भी आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर:
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बहुमूल्‍य वस्‍तु की प्राप्ति भी होगी तो अनावश्‍यक खर्च भी आ सकते हैं। आपको ये पैसे न चाहते हुए भी खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं ससुराल पक्ष से आपको लाड़ दुलार मिलेगा। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा के लिए भी आज लाभ का दिन है। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें।

कुंभ:

ग्रह स्थिति आपके अनुकूल होने से आज आपका बुद्धि विवेक अच्‍छा काम करेगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। किसी अपने से धोखा मिलने की आशंका है। संभलकर रहें। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन:

आज का दिन आपके अनुकूल है और बहुत समय से लटके कार्य आज पूर्ण होंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका व्‍यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा। लोग आपके साथ संबंध बनाने के बारे में सोचेंगे। ऑफिस में भी आज आपको प्रशंसा प्राप्‍त होगी। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking