News Addaa WhatsApp Group

…और सड़क पर उतरे एसपी, बाजार में पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2024  |  8:59 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
…और सड़क पर उतरे एसपी, बाजार में पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

खड्डा/कुशीनगर। रविवार की सायं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा खड्डा कस्बे में पुलिस फोर्स के साथ लगभग एक किमी. पैदल मार्च किया। इस दौरान धर्मगुरूओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न करने की अपील की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक से मिश्रित आबादी वालों क्षेत्रों का पैदल गश्त किया। उन्होंने आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठपूजा आदि को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण व निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने, जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान आम जन/व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया गया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र भट्ट, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एस आई शशांक राय, अमित सिंह, आदि तमाम पुलिस फोर्स महिला कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking