News Addaa WhatsApp Group

84 लाख से अधिक ऑनलाईन फ्राड कर खाते से पैंसा निकालने वाले साईबर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2020  |  6:24 PM

1,459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
84 लाख से अधिक ऑनलाईन फ्राड कर खाते से पैंसा निकालने वाले साईबर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बावली चैक के पास से पडरौना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने 84 लाख रूप्ये से ज्यादा आनलाइन फ्राड कर खाते से निकालने वाले साईबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

जानिये क्या है पूरा मामला
कोतवाली पडरौना में पंजीकृत मु0अ0सं0 217/20 धारा 419, 420, 467, 406 भादवि व आईटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण तसलीम पुत्र बैतुल्ला अंसारी निवासी गड़इयां बसन्तपुर थाना नेबुआ नौरंगिया, अंकुर गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी रामकोला वार्ड नं0 12, शोएब अख्तर पुत्र कासिम निवासी पकड़ियार बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया व. करन पुत्र ओमप्रकाश निवासी खानू छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्तगणों द्वारा केनरा बैंक में एक ही दिन खुलवाये गये अपने विभिन्न खातों में आनलाइन फ्राड करके, छल कपट धोखा धड़ी व बेईमानी तथा अपराधिक षडयंत्र कर कुल 84 लाख 54 हजार 495 रूपये 56 पैसे खातों में जमा करा लिया गया था।

अपराध करने का तरीका
गिरफ्तार किये गये साइबर अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग गांव के कम जानकार व सीधे-सादे लोगों को मोदी सरकार द्वारा खाते में पैंसा भेजने के नाम पर एक नया एकाउन्ट खोलवाते हैं और खाता धारक से पासबुक, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन नंबर और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नं0 का सिम प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रकार जब कई खाते उपलब्ध हो जाते हैं तब सभी खातों का एटीएम कार्ड व पासबुक एक साथ दिल्ली प्रान्त में जाकर ऐसे संगठित साइबर गिरोह को उपलब्ध कराते हैं जिनका संबंध नाइजीरियन गैंग से है। इन संगठित साइबर गिरोह द्वारा विभिन्न प्रान्तों में आनलाइन फ्राड करके, छल कपट धोखा धड़ी व बेईमानी तथा अपराधिक षडयंत्र कर उपलब्ध कराये गये खातों में पैसा जमा करते हैं और खाते से तुरन्त पैसे की निकासी कर लेते हैं। हम लोगों द्वारा खातों का डाटा उपलब्ध कराने के एवज में संगठित साइबर गिरोह द्वारा पैसा दिया जाता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

पवन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक को0 पडरौना कुशीनगर व अतुल्य कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक साईबर सेल व उनकी टीम शामिल रही।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking