News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में सामने आया SDM ज्योति मौर्य जैसा केस, पति का आरोप- पढ़ाया-लिखाया, विदेश में नौकरी लगते ही पत्‍नी ने छोड़ा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2023  |  6:48 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में सामने आया SDM ज्योति मौर्य जैसा केस, पति का आरोप- पढ़ाया-लिखाया, विदेश में नौकरी लगते ही पत्‍नी ने छोड़ा

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर आजकल आलोक मौर्या और एसडीएम ज्योति मौर्या की कहानी छाई हुई है। ऐसी ही एक कहानी अब कुशीनगर से सामने आ रही है। कुशीनगर के लवकुश सिंह ने अब अपनी कहानी रखी है। लवकुश ने मीडिया से बताया कि साहब मेहनत कर रुपये लगाकर पत्नी B.Ed का कोर्स कराया और फिर नोएडा में ले जाकर अच्छी जॉब भी दिलाई, 2020 में बच्चा होने के बाद बच्चे की देखभाल के नाम पर पत्नी ने मेरी नौकरी छुड़वा दिया. और फिरकुछ दिनों बाद विदेश में नौकरी का ऑफर मिलने पर वह विदेश चली गयी और अब घर भी नहीं आती और नहीं अपने तीन साल के मासूम बच्चे से मिलने अति है। उसके परिजन चाहते हैं कि एक बार फिर से उसका परिवार हरा-भरा हो जाए और बहू वापस आकर उसके साथ रहने लग जाए.

आपके लिए और..- अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

दरअसल, कुशीनगर के निवासी लवकुश सिंह की शादी 2018 में बड़े धूमधाम के साथ अंगिरा सिंह के साथ हुई थी. लवकुश का कहना है कि शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर उसने आगे पढ़ाने का फैसला लिया और अंगिरा सिंह को पहले B.Ed कराया और फिर नोएडा में जॉब भी दिलाई, लवकुश ने आगे कहा कि 2020 में बच्चा होने के बाद बच्चे की देखभाल के लिए अंगीरा ने उसकी की नौकरी छुड़वा दिया और खुद नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करती रही. इस बीच कंपनी ने अंगीरा को दुबई जाने का ऑफर दिया.

तो उसने अकेले दुबई जाने की इच्छा लवकुश से जताई जिसका लवकुश ने छोटे बच्चे का हवाला देते हुए विरोध किया लेकिन अंगीरा अपने मनसूबे में कामयाब हुई और अपने लवकुश को राजी करा लिया जिसके बाद पति लवकुश द्वारा ही दुबई जाने के लिए अंगीरा का पासपोर्ट बनवाया गया और अंगीरा दुबई में नौकरी करने चली गयी. दुबई जाने के बात सुरुवाती कुछ दिन तो अच्छे से निकले अंगीरा दुबई से पति को वीडियो कॉल करती बच्चे से भी प्यार से खूब बाते करती कुछ पैसा रुपया भी भेजी घर में खुशियां और बढ़ गईं, लेकिन समय के साथ अंगीरा में बदलाव भी आने लगा और कुछ महीनो बाद अंगीरा का फ़ोन या वीडियो कॉल आना काम होना शुरू हुआ और एक समय आया की अब वह अपने पति और बेटे से बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद इससे लवकुश तनाव में आ गया और इसकी शिकायत कंपनी में की जिसके बाद अंगीरा को भारत वापस आना पड़ा लेकिन अंगीरा वापस तो आयी पर पति और बच्चे के पास जाने के बजाय वह अपने बहन के घर चली गयी फिर वहीं से महराजगंज कोर्ट में अपने पति लवकुश से तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद नोटिस भेज दिया है. वही अंगीरा का आरोप है की शादी के बाद प्रताड़ित किये जाने के कारन वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है.

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking