News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 2, 2026  |  4:50 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने बिहार जाने वाले मार्ग पर रकबा राजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर राजस्थान निवासी एक कथित अंतरप्रांतीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 129.60 लीटर बताई गई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 2 नवंबर 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस की टीम बिहार की ओर जाने वाले रकबा राजा मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो पिकअप संख्या BR01GF3488 को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 180 मिलीलीटर वाली कुल 720 शीशियां शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कुम्भा राम पुत्र रावता राम, निवासी सोबड़ावास, थाना बगोड़ा, जनपद जालोर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बोले थानाध्यक्ष पटहेरवा!

थानाध्यक्ष पटहेरवा अरुण कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश मेरे द्वारा किया जा रहा है। मेरी टीम रकबा राजा मार्ग पर नियमित वाहन जांच कर रही थी। यह मार्ग बिहार की ओर जाता है। इसी दौरान शराब लदी पिकअप के साथ आरोपित को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अंतरप्रांतीय शराब तस्करी से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि जांच के परिणाम जल्द सामने आ सकते हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, उपनिरीक्षक अमीन अहमद, आरक्षी रितेश राय और आरक्षी अरविन्द सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking