News Addaa WhatsApp Group Join करें

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 2, 2026  |  4:46 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र वेतन भुगतान, व्यवसायिक शिक्षकों की समस्या सहित कई शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को लखनऊ में शिक्षा निदेशक माध्यमिक से मुलाकात की।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

शिक्षा निदेशक ने कई समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी व महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने भी पत्र लिखकर नवनियुक्त शिक्षकों को एफिडेविट के आधार पर शीघ्र वेतन निर्गत करने की मांग की है। शिक्षक विधायक ने शिक्षा निदेशक से मांग की है कि दीपावली त्योहार के पूर्व नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्गत किया जाय। साथ ही प्रधानाचार्य भर्ती के लिए सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों व राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का अनुभव प्रमाण पत्र ई सर्विस बुक के आधार पर निर्गत किया जाय।

इन समस्याओं के समाधान के लिए जनपद के शिक्षकों ने भी संगठन से मांग की थी। श्री त्रिपाठी हाल ही में गोरखपुर फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार एमएलसी चुने गए हैं। जनपद के शिक्षकों ने उनके शिक्षक हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking