तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग के बीच सोमवार को राजस्व विभाग की टीम बहादुरपुर पहुंची। दुलुमदासी पोखरा के बगल में स्थित श्मशान घाट की भूमि की विधिवत पैमाइश की गई। इस दौरान एक-दो व्यक्तियों की ओर से अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया। राजस्व टीम ने संबंधित लोगों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मामला तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर का है। ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट की भूमि का अभिलेखों में रकबा लगभग 23.5 कट्ठा दर्ज है, लेकिन मौके पर भूमि कम दिखाई देने के कारण उसके वास्तविक क्षेत्रफल और सीमाओं को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीण लंबे समय से भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन कराने तथा श्मशान घाट को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग कर रहे थे।
बता दे,ग्रामीणों की मांग को लेकर भाजपा नेता निलय सिंह ने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज से मुलाकात की थी। उन्होंने श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश, विधिवत सीमांकन और वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने 16 अक्टूबर 2026 को नायब तहसीलदार तरया शिवशंकर मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व टीम गठित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में सोमवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। जांच के दौरान कुछ हिस्से पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद संबंधित लोगों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। इस कार्रवाई से श्मशान घाट की भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और उसके संरक्षण की दिशा में पहल आगे बढ़ी है।
सार्वजनिक भूमि का संरक्षण जरूरी : निलय सिंह
भाजपा नेता निलय सिंह ने कहा कि श्मशान घाट गांव की महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है और उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने प्रशासन के समक्ष यह विषय उठाया था। पैमाइश होने से भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने, विधिवत सीमांकन कराने और बाउंड्रीवाल निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व टीम के प्रति आभार जताया।
यहां बताना चाहूंगा कि पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्र, कानूनगो हरेंद्र प्रसाद, लेखपाल रविकांत कुशवाहा, रंजीत कुमार और सतीश सिंह मौजूद रहे। वहीं आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, संतराज कुशवाहा, प्रिंस प्रजापति, रितेश ठाकुर, मुकुल शर्मा, प्रयाग चौरसिया, पिंकू साह, सुनील कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
अब ग्रामीणों की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। पैमाइश के बाद श्मशान घाट की भूमि का विधिवत सीमांकन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और बाउंड्रीवाल निर्माण की दिशा में प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…