News Addaa WhatsApp Group Join करें

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2026  |  3:53 PM

1,531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

 

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

तमकुहीराज CO जयंत कुमार यादव की निगरानी में खुली हत्या की परतें, CCTV-मोबाइल टाइमलाइन और पेमेंट ने जोड़ी कड़ियां; चार गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में..!

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास में हुए बहुचर्चित आदर्श चौहान उर्फ बुलेट हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव की निगरानी और पुलिस टीम की लगातार छानबीन में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आदर्श चौहान की हत्या आपसी वर्चस्व की लड़ाई और करीब 15-20 दिन पहले हुए विवाद व मारपीट की रंजिश में की गई थी। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि मुकदमे में नामजद किए गए आरोपी घटना में शामिल नहीं पाए गए। पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए वास्तविक आरोपियों तक पहुंच बनाई। नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद बदली जांच की दिशा में 01 अगस्त 2026 को चखनी खास में आदर्श चौहान उर्फ बुलेट की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता ने पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

यहां बताना चाहूंगा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव के पर्यवेक्षण में थाना तमकुहीराज पुलिस के साथ स्वाट, सर्विलांस और साइबर टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों की गहन पड़ताल के बाद पुलिस को नामजदगी संदिग्ध लगी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव की निगरानी में जांच का दायरा बढ़ाया गया और घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु को खंगाला गया। सीसी टीबी से मोबाइल की टाइमलाइन तक, खुलता गया हत्या का राज। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज, संदिग्धों के मोबाइल की टाइमलाइन और पेमेंट की तारीखों का बारीकी से मिलान किया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से मिले तथ्यों की कड़ियां एक-दूसरे से जुड़ती चली गईं। जांच में पांच नए आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद 07 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना से करीब 15 से 20 दिन पहले आदर्श चौहान और आरोपियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आरोपियों ने आदर्श को निशाना बनाया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल—UP57CA3926 और UP57CE4940—बरामद की हैं।

जानकारी रहे कि हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम की पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सराहना की और टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय, स्वाट प्रभारी उ0नि0 स्वतंत्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सन्नी दूबे, चौकी प्रभारी डीबनी बंजरवा,मृत्युंजय कुमार सिंह,चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र,चौकी प्रभारी समउर अखिलेश यादव सहित तमकुहीराज पुलिस की विभिन्न टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नामजदगी से असली आरोपियों तक—जांच ने बदली पूरी कहानी..!

आदर्श हत्याकांड में पुलिस की जांच ने शुरुआती कहानी को ही पलट दिया। नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच की दिशा बदली और क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव के पर्यवेक्षण में तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस वास्तविक आरोपियों तक पहुंच गई। अब चार आरोपी गिरफ्त में हैं और एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking