News Addaa WhatsApp Group

आई.पी.एल.चीनी मिल खड्डा ने खुली खरीद (फ्री पर्ची) की सुविधा शुरू की

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 16, 2025  |  7:24 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आई.पी.एल.चीनी मिल खड्डा ने खुली खरीद (फ्री पर्ची) की सुविधा शुरू की
  • चीनी मिल ने अन्तिम मिल बंदी सूचना 19 मार्च को जारी किया

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के यूनिट हेड एन. पी. सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता के अनुसार विगत दिनों से गन्ना नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए मुख्य, अतिरिक्त एवं स्टैंडिंग केन कैलेंडर की समस्त पर्चियां जारी करने के बाद दिनांक 12.03.2025 से मिल गेट एवं वाह्य क्रयकेन्द्रो पर फ्री पर्ची पर खुली खरीद की जा रही है।

इसी के साथ- साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मिल बंदी सूचना समिति और मिल गेट पर चस्पा कर दिया गया है। साथ ही मिल गेट एवं चीनी मिल एरिया में प्रचार वाहन से प्रचार भी कराया जा रहा है लेकिन मिल को दैनिक पेराई हेतु गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा, अतः सभी किसान भाइयो से अनुरोध है कि अपना पेराई योग्य गन्ना दिनांक 19.03.2025 तक अवश्य आपूर्ति कर दें। यदि मिल को पेराई योग्य गन्ना नहीं मिलता तो 19 मार्च को यार्ड का गन्ना की पेराई कर मिल को अन्तिम रूप से बंद कर इस सत्र का समापन कर दिया जायेगा।

साथ ही विशेष आग्रह है की आपकी चीनी मिल की पेराई क्षमता विस्तार कर पेराई कर रही है जिसके लिए इस वर्ष अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई करें जिसके लिए अपनी बुवाई हेतु बीज गन्ने को रोकते हुए ही गन्ना मिल में आपूर्ति करें। अपनी बुवाई हेतु बीज अवश्य रोक कर ही आपूर्ति करें जिससे आगामी वर्ष में चीनी मिल अपनी बढाई गई क्षमता से गन्ने की पेराई कर सके।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking