News Addaa WhatsApp Group

आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने किया वृहद किसान गोष्ठी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 18, 2025  |  7:37 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने किया वृहद किसान गोष्ठी
  • सहफसली खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आय- यूं.एन.सिंह
  • आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड़ सुधीर कुमार ने सफल किसान गोष्ठी के लिए क्षेत्र के किसानों को दिया धन्यवाद 

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा की ओर से नगर के एक मैरेज हाल में मंगलवार को एक वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि आईपीएल मुख्यालय दिल्ली से आए जीएम यू.एन.सिह एवं डीजीएम लखनऊ रवि अग्रवाल ने किसानों को गन्ने की उन्नतिशील खेती करने एवं आय बढ़ाने के उपायों को विस्तार से रेखांकित किया। 

नगर के एक मैरेज हाल में आईपीएल चीनी मिल खड्डा के द्वारा वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 250 किसानों ने भाग लिया। जीएम नई दिल्ली यू.एन.सिह ने सशक्त किसान आत्मनिर्भर क्राप सेमिनार के अन्तर्गत गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियों का चयन, उत्पादन बढ़ाने एवं सहफसली खेती से आय दोगुनी करने एवं कीट एवं रोगों से बचाव एवं समाधान के उपाय सुझाए गए। रवि अग्रवाल ने खेती से जुड़े तमाम समस्याओं को सुनकर समाधान के उपाय एवं आईपीएल पोटाश दानेदार के प्रयोग करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी साथ ही सभी आईपीएल उर्वरको के महत्व को समझाया। आईपीएल चीनी मिल के यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड़ सुधीर कुमार ने किसान गोष्ठी में आए सभी किसानों का आभार जताते हुए लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया।

ज्वाइंट डायरेक्टर डा. सुभाष सिंह , एमके दूबे, अंबुज सिंह एवं चेयरमैन केन यूनियन खड्डा सुप्रियमय मालवीय ने किसानों के समक्ष अपने विचार रखे। इस दौरान प्रद्युम्न तिवारी, अमृतांशु सिंह, आंचल गुप्ता, अमित, रमाशंकर सिंह, संध्या कुशवाहा, आरके सिंह , मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking